Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG.. ब्रेकिंग : जवानों की मिली बड़ी कामयाबी,जंगल में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में डंप किए IED, रायफल और UBGL राउंड बरामद,CRPF और पुलिस की टीम ने…

गरियाबंद,12 जून 2026। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि यहां मैनपुर थाना क्षेत्र के डडईपानी जंगल में जवानों की संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में भारी मात्रा में डम्प किए गए विस्फोटक सहित अन्य सामान सामान बरामद किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 65वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकाने से विस्फोटक सामग्री और हथियार संबंधी सामान बरामद किया।

बरामद सामग्री में 4 किलोग्राम का प्रेशर कुकर आईईडी, 5 किलोग्राम का कुकर आईईडी, भरमार रायफल, रायफल की मैगजीन, यूबीजीएल राउंड तथा पटाखे शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने सभी सामग्री को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते उन्हें बड़ी सफलता मिली है, वहीं क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान जारी है,इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.