CG तेज रफ्तार का कहर,,ईटी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाल बाल बचे लोग, पढ़े पूरी खबर

कांकेर 16 मार्च 2026:- शहर के नए बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली लाल ईंट लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
घटना के समय सड़क किनारे कई लोग और दुकानदार मौजूद थे, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नए बस स्टैंड का बताया जा रहा है।
इधर इस घटना के बाद ट्रैक्टर के उपयोग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आमतौर पर ट्रैक्टर का उपयोग कृषि कार्यों के लिए किया जाता है, लेकिन कई जगहों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट, रेत और अन्य सामान ढोने का काम भी किया जाता है। कई बार इन्हें नेशनल हाईवे और व्यस्त सड़कों पर भी चलाया जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
कहा ये भी जाता है कि ट्रैक्टर मालिक अक्सर लिए गए लोन को चुकाने के दबाव में ट्रैक्टर से अलग-अलग तरह के काम करते हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।
Live Cricket Info






