Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का बस्तर के प्रवेश द्वार चारामा आगमन, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, संगठन चुनाव को लेकर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कांकेर, 3 अगस्त 2026:— युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा संगठन चुनाव को लेकर बस्तर दौरे पर हैं। बस्तर के प्रवेश द्वार चारामा आगमन पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने आतिशबाजी, फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद चारामा विश्राम गृह में बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के आगामी संगठन चुनाव को लेकर चर्चा हुई। चारामा ब्लॉक सरपंच संघ के उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जय प्रकाश गावड़े ने बैठक की जानकारी साझा की।

इसके बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर राम कश्यप एवं जनपद उपाध्यक्ष चारामा ने सभी का स्वागत करते हुए पिछले संगठन चुनाव की यादें साझा कीं। उन्होंने आकाश शर्मा के पिछले कार्यकाल और संगठन चुनाव के दौरान किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय काफी संघर्ष और अथक प्रयास के बाद कांकेर जिले से अधिकतम वोट दिलाए गए थे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगातार मेहनत की थी और इस बार भी उसी तरह चुनाव की तैयारी की जा रही है।u

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद स्थानीय मूलनिवासियों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा युवाओं को रोजगार के अवसरों से भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी के साथ संगठन चुनाव जीतकर जिले के युवाओं को सही दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के सभी प्रत्याशियों को चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की जानकारी भी दी गई।

युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के प्रत्याशी भी बैठक में शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शैलेन्द्र बंजारा ने कहा कि वे लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रहे हैं और प्रदेश स्तर के कई बड़े मुद्दों पर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि वे सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

वहीं कांकेर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यशपाल कांगे ने कहा कि बिना किसी पद के भी वे लंबे समय से कांग्रेस के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे किसी को अपने पीछे नहीं, बल्कि अपने साथ लेकर चलेंगे तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

भानुप्रतापपुर विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जय प्रकाश गावड़े ने बताया कि वे वर्तमान में सरपंच हैं तथा सरपंच संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की रीति-नीति पर कार्य करेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव पद के प्रत्याशी अर्जुन देवांगन, आकाश यदु तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चिरंजीव ठाकुर भी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य अतिथि आकाश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी 10 अगस्त के बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि सबसे पहले प्रत्येक कार्यकर्ता IYC ऐप डाउनलोड कराए, क्योंकि इसी ऐप के माध्यम से चुनाव होगा। उन्होंने इसकी पूरी प्रक्रिया समझाते हुए बताया कि यदि प्रक्रिया सही तरीके से पूरी नहीं की गई तो वोट निरस्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐप में वीडियो और फोटो भी अपलोड करना होगा तथा फोटो स्पष्ट नहीं होने पर वोट रद्द हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऐसी समस्या उनके साथ भी पहले हो चुकी है।

मीडिया से चर्चा करते हुए आकाश शर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की शुरुआत होने वाली है। कांग्रेस पार्टी में संगठन के पदाधिकारी लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से चुने जाते हैं। इस बार युवा कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला महासचिव सहित विभिन्न पदों का चुनाव कराया जाएगा। सदस्यता अभियान और चुनावी प्रक्रिया 10 अगस्त के बाद एक साथ शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु के युवा इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। सदस्यता लेने वाला प्रत्येक युवा छह पदों के लिए मतदान करेगा, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पद शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक होगी और प्रत्येक युवा को अपना नेता चुनने का अधिकार मिलेगा।

आंतरिक मतभेद के सवाल पर आकाश शर्मा ने कहा कि यह नई नीति राहुल गांधी की सोच है। कांग्रेस पार्टी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जिसमें जिस व्यक्ति में क्षमता होगी, वह चुनाव लड़ेगा, मतदान होगा और जीतकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए।

छात्रसंघ चुनाव पर उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों के कई वरिष्ठ नेता छात्र राजनीति से निकलकर आए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में नए नेतृत्व का निर्माण रुक गया है क्योंकि छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र राजनीति से डरती है। उनका कहना था कि छात्र सरकार से सवाल पूछते हैं और गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं, इसलिए महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। और दिल्ली के जंतर मंतर में युवाओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद मुझे नहीं लगता कि यह सरकार चुनाव करायेगी।

इस दौरान वर्मन युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, शैलेंद्र बंजारा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, ठाकुर राम कश्यप वरिष्ठ आदिवासी नेता,जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी कांकेर, आदिवासी कांग्रेस के जिला प्रभारी व जनपद उपाध्यक्ष चारामा,विजय ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़, पंकज वाधवानी, यशपाल कांगे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी, जयप्रकाश गावडे विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी व वर्तमान सरपंच संघ उपाध्यक्ष, अर्जुन देवांगन,आकाश यदु, चिरंजीव ठाकुर, बालकृष्ण सलाम सरपंच, कैलाश हादगिया, टक्कू साहू, अफजल खान सहित बड़ी संख्या में युवा समर्थक उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.