Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ, ठाकुर राम कश्यप ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं,,

कांकेर /चारामा 20 फरवरी 2026:- आज से कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी अपने भविष्य की दिशा तय करने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत चारामा के ब्लॉक उपाध्यक्ष ठाकुर राम कश्यप ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ठाकुर राम कश्यप ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो उनके आत्मविश्वास, परिश्रम और समर्पण की परीक्षा लेता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे बिना किसी भय या तनाव के शांत मन और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि निरंतर अध्ययन, अनुशासन और समय प्रबंधन ही सफलता की कुंजी है।

उन्होंने आगे कहा कि कई बार पूरी तैयारी के बावजूद प्रश्नपत्र अपेक्षा के अनुरूप नहीं बन पाता, जिससे विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में निराश होने की आवश्यकता नहीं है। एक परीक्षा किसी भी विद्यार्थी के संपूर्ण भविष्य का निर्धारण नहीं करती। जीवन में आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिलते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

कश्यप ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाएं और उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। परीक्षा के दौरान बच्चों को सहयोग, प्रोत्साहन और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। परिवार का सहयोग और विश्वास बच्चों के आत्मबल को बढ़ाता है।

उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और मेहनत से ही विद्यार्थी इस स्तर तक पहुंचते हैं। परीक्षा के दौरान शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझावों और अनुभवों का पालन करना विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

अंत में ठाकुर राम कश्यप ने सभी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ दी गई परीक्षा अवश्य ही सफलता की राह प्रशस्त करेगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.