Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

कांकेर 16 मार्च 2026:- कांकेर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक नई पहल शुरू की है। अब जिले के लोग घर बैठे ही व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और उसकी स्थिति की जानकारी भी ले सकेंगे। यह सुविधा पुलिस अधीक्षक Nikhil Rakhecha के निर्देशन में शुरू की गई है।

कांकेर पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस व्हाट्सएप आधारित पुलिस शिकायत पोर्टल के जरिए आम नागरिक अपने मोबाइल से ही सीधे पुलिस तक अपनी शिकायत भेज सकेंगे। इसके लिए कांकेर पुलिस ने 94791-55125 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर “Hi” या “नमस्ते” लिखकर मैसेज भेजने पर दो विकल्प मिलेंगे –

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

1️⃣ शिकायत दर्ज करें

2️⃣ दर्ज शिकायत की स्थिति देखें

अगर कोई व्यक्ति शिकायत करना चाहता है तो उसे 1 लिखकर भेजना होगा, जिसके बाद जरूरी जानकारी लेकर उसकी शिकायत दर्ज कर ली जाएगी। हर शिकायत को एक अलग नंबर दिया जाएगा, जिससे शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति भी देख सकेगा। वहीं 2 लिखकर भेजने पर पहले से दर्ज शिकायत का स्टेटस भी देखा जा सकेगा।

कांकेर पुलिस ने शिकायतों की निगरानी के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी तैयार किया है, जिससे थानावार शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और समय पर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिकायत के समाधान के बाद शिकायतकर्ता इसी नंबर पर अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह पहल स्मार्ट पुलिसिंग और डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को सरल, पारदर्शी और त्वरित शिकायत निवारण की सुविधा देने के लिए शुरू की गई है। पुलिस ने जिले के नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.