Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG :- ठेठवार यादव समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नवीन पदाधिकारियों की घोषणा

कांकेर, 15 मार्च 2026:- प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठेठवार यादव समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया, जिसमें पूरे बस्तर संभाग से समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम का प्रथम दिवस 14 मार्च को ग्राम तलाकुर्रा, कांकेर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की छायाप्रति पर पूजा-अर्चना कर की गई। इस आयोजन की तैयारी ग्रामवासियों द्वारा लगभग एक माह पहले से की जा रही थी। कार्यक्रम स्थल पर समाज के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के पश्चात सामाजिक चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न सामाजिक प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर उनका निराकरण किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बसंत यादव तथा हेमंत ध्रुव भी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक सावित्री मंडावी ने ठेठवार यादव समाज कोकानपुर के लिए टिनशेड निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

अपने संबोधन में विधायक सावित्री मंडावी ने भगवान श्री कृष्ण को नमन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण इसी समाज में जन्मे थे। समाज की एकता को देखकर उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है तथा युवाओं को अपने कार्यों के साथ-साथ समाज के नियमों का पालन भी करना चाहिए।

कार्यक्रम के दूसरे दिवस की शुरुआत भी भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ का कार्यक्रम तथा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। ठेठवार समाज कांकेर राज के अध्यक्ष छगन यादव ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए नए जोश और नई ऊर्जा के साथ नए पदाधिकारियों की आवश्यकता है। सभी की सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर राम भरोसे यादव, उपाध्यक्ष प्रशांत यादव, महासचिव उमेश यादव, सहसचिव भुनेश्वर यादव तथा कोषाध्यक्ष राधेलाल यादव को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने में बाधक बन रहे मदिरा सेवन के विषय पर भी गंभीर चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने माना कि लगातार होने वाले विवादों और झगड़ों का मुख्य कारण शराब है। युवाओं को इस बुरी लत से बचाने के लिए समाज में नशाखोरी बंद करने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान कांकेर विधायक आसाराम नेताम भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनका यादव समाज द्वारा गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। विधायक ने ठेठवार यादव समाज द्वारा नवनिर्मित भवन का रिबन काटकर उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में विधायक आसाराम नेताम ने कहा कि समाज को भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलते हुए एकजुट रहकर हर समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। साथ ही समाज के भवन के पास भगवान बजरंग बली की विशाल प्रतिमा के लिए तीन टिन शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों तथा कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विधायक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ महासभा का समापन किया गया।

इस दौरान समाज के संरक्षक भगत राम यदु, अध्यक्ष छगन लाल यदु, उपाध्यक सनत यदु, महासचिव गणेश यदु, सहसचिव देशराज यदु सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.