Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG :— घर में सजा रखी थी शराब की दुकान, ग्राहकों का कर रहा था इंतजार,,पुलिस ने मारी दबिश,, आरोपी गिरफ्तार,,29.340 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त 

कांकेर 2 अगस्त 2026:— कांकेर जिले के सिकसोड पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम चारगांव में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस को सूचना मिली थी कि चारगांव के बाजारपारा में एक व्यक्ति अपने घर से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और आरोपी ललित नाग 35 वर्ष को पकड़ लिया।

जांच के दौरान उसके पास से 29.340 लीटर अंग्रेजी शराब और 1,500 रुपये नकद मिले। जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत 19,440 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी अवैध शराब या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.