Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी गिरफ्तार, चारामा पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

चारामा 22 अगस्त 2026:— नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में चारामा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को एक महिला ने थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 24 जून को सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और संभावित जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने 28 जून को नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ में पीड़िता ने पुलिस को आरोपी युगल किशोर रजक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दीं।

मामले के बाद से आरोपी लगातार फरार था। पुलिस टीम उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान 21 अगस्त को पुलिस ने आरोपी युगल किशोर रजक को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी युगल किशोर रजक, पिता मनोज रजक, उम्र 23 वर्ष, निवासी कंडेल, थाना चारामा है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन और एसडीओपी कांकेर हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना चारामा के पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।

कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.