Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 71 पौवा अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कांकेर 16 अगस्त 2026:— चारामा पुलिस ने उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर-बाड़ी से 71 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल मात्रा 12.780 बल्क लीटर बताई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि चारामा के बाजारपारा में एक व्यक्ति अपने घर-बाड़ी में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ओमकार उईके उम्र 27 वर्ष के घर-बाड़ी की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए दो प्लास्टिक थैलों से 71 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी। शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 171/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का मामला दर्ज रह चुका है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में सउनि दुष्यंत दीवान, सउनि हेमसागर बरिहा, आरक्षक सत्यनारायण सलाम, महिला आरक्षक विद्या मंडावी और आरक्षक शंकर खुंटे की टीम ने की।

कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 जारी किया गया है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.