Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – धमतरी : सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न,अस्पताल के सुदृढ़ संचालन के लिए आवश्यक निर्णय,लोगों का मिला सहयोग…*

धमतरी, 20 फरवरी 2026। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार विकासखंड नगरी अंतर्गत सिविल अस्पताल बोराई में जीवन दीप समिति की बैठक जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में अस्पताल में स्टाफ नर्स एवं फार्मासिस्ट की कमी पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। समिति द्वारा आवश्यक पदों पर नियुक्ति की मांग को स्वीकृति देते हुए शीघ्र नियुक्ति हेतु कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मेडिकल ऑफिसर की कमी को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि अन्य अस्पतालों से प्रतिदिन क्रमवार एक-एक मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं बोराई अस्पताल में उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बीएमओ नगरी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से सिविल अस्पताल बोराई में नियमित रूप से सेवाएं देने का निर्णय लिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिल सकेगी।

बैठक के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अस्पताल के विकास एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु सहयोग की भावना व्यक्त की। कैलाश जैन द्वारा 11,000 रुपये तथा  दुलश्वर साहू द्वारा 5,000 रुपये का दान प्रदान किया गया। समिति द्वारा उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई। यह जनसहभागिता अस्पताल के सुदृढ़ संचालन की दिशा में सकारात्मक पहल मानी गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी मनोज कुमार मरकाम, बीएमओ नगरी, बीपीएम नगरी, जनपद सदस्य बोराई, सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच बोराई, पूर्व सरपंच घुटकेल बीजू मरकाम, पूर्व सरपंच मैनपुर नेताम, बीरेन्द्र यादव, कैलाश जैन, परगना प्रमुख ठाकुर सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

जीवन दीप समिति की इस बैठक में लिए गए निर्णयों से सिविल अस्पताल बोराई में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होने तथा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ उपचार सुविधा प्राप्त होने की उम्मीद व्यक्त की गई।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.