Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

कांकेर/चारामा 07 जनवरी 2026 कांकेर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन और आईपीएस आकाश श्रीमाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा तथा एसडीओपी मोहसिन खान के मार्गदर्शन में की गई।

जानकारी के अनुसार चारामा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन कर रहा है। इस पर पुलिस ने आवरी चौक, राम जानकी मंदिर के पास नाकाबंदी की। वहां मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LZ 5457 को रोका गया। जांच में युवक की पहचान गुलशन सोनी पिता अरुण सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी मचानदूर थाना चारामा के रूप में हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

तलाशी लेने पर उसके पास सफेद रंग के थैले में 13 नग मसाला देशी शराब और 25 नग प्लेन देशी शराब मिली। कुल 6.840 लीटर शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

ग्रामीणों के अनुसार यह व्यक्ति पहले भी कई बार ऐसे अवैध कार्य में लिप्त रहा है। गांव में कई बार बैठक कर उसे इस काम को छोड़ने के लिए समझाइश भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उसने अवैध कारोबार जारी रखा।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.