Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

DHAMTARI : नगरी की वर्षों पुरानी मांग पूरी – पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर का जताया आभार…..*

धमतरी,20 फरवरी 2026।नगर पंचायत नगरी की बहुप्रतीक्षित मांग पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, लोक निर्माण विभाग (PWD) भाग के सभापति अश्वनी निषाद, राजस्व विभाग की सभापति विनीता कोठारी, स्वास्थ्य विभाग के सभापति शंकरदेव, पार्षद चेलेश्वरी साहू एवं अंबिका ध्रुव सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधियों ने धमतरी कलेक्टर अविनाश मिश्रा(जिलाधीश, धमतरी) के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं सकारात्मक पहल से ही यह स्वीकृति संभव हो पाई है। अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिलाधीश महोदय ने प्रस्ताव को शासन स्तर पर प्रेषित किया, जिसके परिणामस्वरूप पुलिया निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी मिली।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लोक निर्माण विभाग के जिले के अधिकारी कार्यपालन अभियंता से एस एस चाहल एवं अधिकारियों, के विशेषकर पीडब्ल्यूडी विभाग के संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

नगर पंचायत नगरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पुरानी बस्ती सहित आसपास के क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

अंत में नगर पंचायत नगरी के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने जिलाधीश महोदय, प्रशासनिक अधिकारियों एवं शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया,नगरी के विकास की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.