CG— झाड़ियों में मिला व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव, जंगली जानवर के हमले की आशंका,,,

कांकेर 5 फरवरी 2026:- जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम कुर्री में एक व्यक्ति का धड़ से अलग सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान दयालु राम पारधी (52 वर्ष), पिता चमरू राम, निवासी कोर्राम पारा भानुप्रतापपुर के रूप में हुई है। पहचान मृतक के कपड़ों के आधार पर की गई।
परिजनों ने बताया कि दयालु राम अपने दामाद बिसाहू राम पारधी के घर आया हुआ था। शाम के समय वह कुर्री गांव की झाड़ियों और पहाड़ी की ओर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
प्राथमिक तौर पर जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के डीएफओ रौनक गोयल ने कहा कि मामला जांच का विषय है और फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
वहीं, कोरर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Live Cricket Info









