Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — 9 अगस्त को अंतागढ़ में मनेगा जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, संस्कृति, परंपरा और एकता का होगा भव्य संगम

कांकेर 14 जुलाई 2026 :— आगामी 9 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस का भव्य आयोजन अंतागढ़ में किया जाएगा। इस संबंध में सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना समाज एवं युवा प्रभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिले का मुख्य विश्व आदिवासी दिवस समारोह अंतागढ़ में आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य केवल एक कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों, इतिहास और सामाजिक एकता को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा समाज को और अधिक संगठित एवं मजबूत बनाना है।

बैठक में बताया गया कि आदिवासी समाज प्रकृति का सबसे बड़ा संरक्षक रहा है। जल, जंगल और जमीन से जुड़ी जीवनशैली, पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत, वेशभूषा, खान-पान, रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराएं आदिवासी समाज की अनमोल पहचान हैं। इन परंपराओं को सहेजना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य, समाज जागरूकता रैली, सांस्कृतिक झांकियां, सम्मान समारोह और समाज की एकता को मजबूत करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति, भाषा, परंपरा और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना बेहद जरूरी है। आदिवासी समाज की पहचान उसकी सादगी, प्रकृति के प्रति सम्मान, आपसी भाईचारा और सामूहिक जीवनशैली है। इसलिए सभी लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को अपनाते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, स्वागत व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रैली, मंच संचालन, भोजन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। सभी समितियों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में समाज के सभी पदाधिकारियों ने जिले के प्रत्येक गांव, पंचायत और समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे 9 अगस्त को अंतागढ़ पहुंचकर विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और अपनी संस्कृति, परंपरा, सामाजिक एकता तथा आदिवासी अस्मिता को मजबूत बनाने में सहभागी बनें। सभी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष का जिला स्तरीय आयोजन ऐतिहासिक, भव्य और यादगार होगा।

इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष तिरुमाल कन्हैया उसेण्डी, उपाध्यक्ष रवि शंकर नेताम,तिरुमल धनीराम ध्रुव तिरुमल ज्ञान सिंह गौर, गोंडवाना समाज के जिला अध्यक्ष तिरुमाल राजेश भास्कर,महेन्द्र सिंह गावड़े, चंद्रहास नेताम, तिरुमाल विजय ठाकुर, तिरुमाल ,ठाकुर राम कश्यप, तिरुमाल गौतम कुंजाम, तिरुमाल विनोद शोरी,तिरुमला वीर चंद कोर्राम , डॉ जीवन सलाम ,नंदलाल मांडवी ,तामेश्वर गागड़ा, सुरेंद्र पटौदी उमेंद्र कोरेटी, सर्व आदिवासी समाज के सभी समाज प्रमुख ,युवा प्रभाग सभी पदाधिकारी हम सदस्य,अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.