Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— महानदी तट स्थित ग्राम माहुद में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कांकेर/चारामा, 15 फरवरी 2026: कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक अंतर्गत महानदी तट पर स्थित ग्राम पंचायत माहुद में आज आदिवासी ध्रुव गोंड समाज शाखा माहुद द्वारा 25वां महाशिवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। बस्तर संभाग के मुख्य द्वार माने जाने वाले इस पावन स्थल पर सुबह से ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजजन और ग्रामीण परिवार पहुंचने लगे थे। पूरा क्षेत्र “जय बुढ़ादेव” और “जय सगा जोहार” के जयकारों से गूंज उठा।

बताते चलें कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः से हो गया था ग्राम में बुढ़ादेव कलश शोभायात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा गांव की पगडंडियों से होते हुए बुढ़ादेव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं अर्जी-विनती की गई। ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा ग्राम की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भानुप्रतापपुर क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज की संस्कृति, परंपरा और एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं को सहेजकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं ग्राम के सरपंच बालकृष्ण सलाम ने सभा को संबोधित करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत चारामा के उपाध्यक्ष एवं आदिवासी समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप ने अपने उद्बोधन में सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माता ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है और वही अपने संस्कारों से पुत्र को एक अच्छा नागरिक और जननायक बनाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज की रीति-नीति, परंपरा और बोली-भाषा को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाना होगा। इसके लिए सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता आवश्यक है।

समाज प्रमुख विजय ठाकुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी है। बालक और बालिका दोनों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। शिक्षा के अभाव में समाज पीछे रह जाता है, इसलिए सभी को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने पर भी जोर दिया और अभिभावकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने की अपील की।

शाम होते ही शाखा माहुद द्वारा सामाजिक परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान समाज के आय-व्यय का विवरण, आगामी योजनाएं, मंदिर निर्माण तथा सामुदायिक भवन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पूरे दिन ग्राम माहुद में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी और युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रंग प्रदान किया। आयोजन के सफल संचालन में समाज के ग्रामवासियों, युवा प्रकोष्ठ और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। 

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी, आनंद मंडावी क्षेत्रीय मुढादार, ठाकुर राम कश्यप जनपद पंचायत उपाध्यक्ष,समाज प्रमुख,, तनु हिरवेंद साहू, क्षेत्रीय जनपद सदस्य, बाला कृष्णा सलाम ग्राम सरपंच, विजय ठाकुर गोंडवाना समाज संरक्षक,गौतम कुंजाम सर्व आदिवासी समाज ब्लाक अध्यक्ष चारामा,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सम्मिलत रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.