Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

*CG – धमतरी : शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी,छिपली में हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन….*

धमतरी,18 फरवरी 2026।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने शासकीय शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की,कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य को लेकर इसी स्तर से आगे बढ़ते हैं, उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केवल पढ़ाई करने के लिए नहीं पढ़ना चाहिए, बल्कि अपने हुनर को पहचानकर उसे निखारना चाहिए, उन्होंने वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियां, विज्ञान मॉडल एवं रंगोली आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद पंचायत नगरी उपाध्यक्ष ह्रदय साहू, नगर पंचायत नगरी उपाध्यक्ष विकास बोहरा, जिला पंचायत सदस्य गरिमा नेताम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी दिनेश्वरी नेताम,पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी नागेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी अजय नाहटा।

प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल डागा एवं विकल गुप्ता, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, नगर पंचायत पार्षद चेलेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, देवचरण ध्रुव, विनीता कोठारी, अल्का साव, डागेश्वरी साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अ.ज.जा. मोर्चा महेंद्र नेताम, जनभागीदारी समिति सदस्य एवं अधिवक्ता तुलसी साहू, लक्ष्मी साहू, दुर्गेश नंदनी साहू, सरपंच लोकेश्वरी पोटाई, उपसरपंच धीवरचंद साहू सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.