Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

नाबालिग छात्रा को फेल करने का डर दिखाकर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने का दबाव, अतिथि शिक्षक गिरफ्तार

पखांजूर 22 अगस्त 2026:— कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर दिखाकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। मामले में बांदे पुलिस ने एक अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी हायर सेकेंडरी स्कूल मरोड़ा में गणित पढ़ाता था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने स्कूल में अतिरिक्त गणित की कक्षा ली थी। इसी दौरान उसने छात्रा का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद वह छात्रा को अश्लील मैसेज और फोटो-वीडियो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को परीक्षा में फेल करने का डर भी दिखाया।

इससे परेशान छात्रा की मां ने 20 अगस्त को बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक आशीष मंडल (30 वर्ष), निवासी पी.व्ही.-40 पुरुषोत्तम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 75, पॉक्सो एक्ट की धारा 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कांकेर भेज दिया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.