*CG – धमतरी : कुरूद में वीबी जी रामजी योजना के तहत् कार्यशाला का आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने कहा – ” हर गांव विकसित और हर परिवार सशक्त बने “!!..*

धमतरी/कुरूद,13 फरवरी 2026। जनपद पंचायत कुरुद में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा के मार्गदर्शन में “विकसित भारत संकल्प अभियान (VB-GRAM-G) — विकसित भारत: गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य पूजा राजू सिन्हा एवं कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, जनपद सीईओ, जनपद सदस्यगण, सरपंच, उपसरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजना VB-GRAM-G को गांव-गांव तक प्रभावी रूप से पहुंचाना तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान योजनाओं के त्वरित एवं पारदर्शी क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय और जमीनी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि हम सभी का संकल्प है — “हर गांव विकसित बने, हर परिवार सशक्त बने।” उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यशाला के समापन पर ग्रामीण विकास को गति देने और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Live Cricket Info









