Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG – अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एंड टीम का कमाल,नगरी के विकास में जुड़ा नया अध्याय,किसानों की बरसों पुरानी चीर प्रतिक्षित पुल की मांग पूरी, मिली करोड़ों की मंजूरी..लोगों में गजब का उत्साह…

धमतरी,12 फ़रवरी 2026। यूं तो चुनाव के दौरान विकास को लेकर जनता से खूब दावे और वादे किए जाते है, ये बातें कहने में जितना आसान लगती है,करने में उतना ही ज्यादा मुश्किल, जिसे आगाज करना और उसे अंजाम तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं,लेकिन धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र नगर पंचायत नगरी के तमाम जनप्रतिनिधि अपने बोल के मुताबिक नगर के चहुमुखी विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते है,फिर चाहे बात नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा की हो या फिर उपाध्यक्ष विकास बोहरा सहित समस्त वार्ड पार्षदों की, सभी नगर और अपने वार्ड के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है,लिहाजा जब से सभी ने एक जनप्रतिनिधि के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी संभाला है तब से नगरी नगर लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रही है,कार्यकाल के करीब एक वर्ष में सड़क,नाली, स्वच्छता या फिर वार्डों में लाइट लगवाने जैसे तमाम ऐसे विकास के उदाहरण है जो जमीन पर दिखाई दे रहे हैं, जिसकी जनता भी खूब सराहना कर रही है,इसी कड़ी में नगर पंचायत नगरी में विकास की नया अध्याय जुड़ गई है,क्योंकि किसानों की बरसों पुरानी मांग होने से पूरे नगरवासियों में उत्साह है।

गौरतलब है कि 12 फरवरी का दिन जनप्रतिनिधियों,अन्नदाताओं, और तमाम लोगों के लिए बेहद बड़ा और ऐतिहासिक दिन साबित हुआ,क्योंकि नगरी सहित आस – पास के किसानों बरसों पुरानी व महत्वपूर्ण मांग पुरानी बस्ती से मोदे मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग अब पूरा हो गया है,इस मांग को वर्षों से करते आ रहे किसानों के समक्ष कई जन प्रतिनिधि चुनाव जीत कर आये और वादों के झूलों में झुलाकर चले गए किंतु पुल निर्माण का सपना हकीकत की धरातल पर नही उतर सका,कहते हैं ना जब किसी कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठा लो तो वो पूरा होकर ही रहती है,वर्तमान नगर पंचायत के गठन पश्चात सबसे बड़ी मांगो में शामिल पुरानी बस्ती पुलिया निर्माण को आखिरकार अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा वार्ड पार्षद शंकर देव हरीश साहू,असकरण पटेल सहित सभी पार्षदों के प्रयास से 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
इन्हें भी पढ़े 😊

 

जिससे नगरी सहित मोदे,खम्हरिया, बिरनपुर के कृषकों में हर्ष का माहौल है,इस पुलिया निर्माण की स्वीकृति से कृषकों की चीर प्रतीक्षित मांग पूरी होने जा रही है और जिससे किसानों को उनकी समस्याओं से निश्चित तौर पर छुटकारा मिलेगा,पुरानी बस्ती सहित बिरनपुर मोदे के कृषकों ने बताया कि महानदी पर पुल नहीं होने से कृषि कार्यो में अत्यंत परेशानी होती थी,आवागमन के अभाव में कृषि कार्य प्रभावित होता था साथ लाखों रुपये की हानि प्रति वर्ष किसानों को होती थी, इस दौरान कई दुर्घटनाएं भी हुई, लेकिन किसानों को इन सब मुसीबतों से निजात मिलेगी,महानदी पर पुरानी बस्ती मोदे मार्ग पर 3करोड़ 31 लाख 46 हजार के पुलिया निर्माण की स्वीकृति पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में यह सबसे बड़ी मांग थी जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने उपाध्यक्ष विकास बोहरा व पार्षदों के सहयोग से पूरा प्रयास किया जिसे सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विकास परक सोच ने मार्ग दिखाया व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के किसानों के प्रति स्नेह ने तत्काल अमलीजामा पहनाया।

 

जिले के चहुमुखी विकास के लिए संकल्पित पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर,नगर निगम धमतरी महापौर रामु रोहरा,जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व व पूर्व विधायक द्वय पिंकी शिवराज शाह व श्रवण मरकाम के विकास परक मार्गदर्शन ने पुरानी बस्ती नगरी सहित क्षेत्रवासियों के लिए ये करोड़ो की सौगात प्राप्त हुई है,अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि चुनाव में किये गए सभी वादों को कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही पूर्ण करना और उनकी टीम इस दिशा में शत प्रतिशत खरा उतर रही है,पुरानी बस्ती नगरी के महानदी पर पुलिया निर्माण की स्वीकृति ने जहां एक ओर लोगों में हर्ष का माहौल है और अपने नगर पंचायत सहित जन प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त कर रहे हैं वही लोगों में यह विश्वास बलवती हो गई है कि अब नगरी नगर विकास की एक नई इबारत लिखने की दिशा में सरपट दौड़ रहा है,कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, नरेश पटेल,विनीता कोठारी, चेलेश्वरी साहू, अलका साव, डागेश्वरी साहू,अश्वनी निषाद, अंबिका ध्रुव,असकरण पटेल, शंकरदेव, हरीश साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकल गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, नंदकुमार यादव, सहदेव राम साहू, मोहन नाहटा,मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, सरपंच नरसिंह मरकाम, सहित गजानंद नाग, शंभूनाथ चिंडा,टीका राम गौर, दिनेश्वर सोम,टीकम साहू,मनोज नाग, द्वारू राम साहू,अवध राम साहू, देवेन्द्र साहू, फूलसिंह निषाद,संतोष निषाद,धीरज नाग,गोलू निषाद,हेमलाल चिंदा, निखिल सोम हेमनाथ निषाद संतोष गौर,छोटेलाल साहू, किंजल साहू योगेश साहू सहित लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.