CG – भरोसे का 1 साल पूरा : जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के कार्यकाल का सफलतम 1 वर्ष पूर्ण,कहा – देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक…

धमतरी,23 फरवरी 2025। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के कार्यकाल का सफलतम एक साल पूरा हो गया है, इस अभूतपूर्व दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए एक वर्ष पूर्ण हो गया है,यह एक वर्ष जिला पंचायत धमतरी के क्षेत्र क्र. 12 नगरी की देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है।
आप सभी के स्नेह और पार्टी नेतृत्व के भरोसे से ही मुझे अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ,यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है,आपने सभी ने मेरे सेवा भाव पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ,मैं क्षेत्र की समस्त जनता और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का आजीवन ऋणी रहूँगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी आपके विश्वास की डोर अटूट रहे और विकास की धारा निरंतर बहती रहे — इसी संकल्प के साथ आपके मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा करता हूँ।
गौरतलब है कि इस एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने जिले भर में विकास की कई गाथाएं लिखी है,जो अभी भी निरंतर जारी है,उन्होंने जिले भर के अलग – अलग क्षेत्र सहित वनांचल इलाके में ना सर्फ दौरा किया, बल्कि कई समाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से सीधा संवाद किया,साथ ही शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों में जानकारी भी साजा किया,जिससे अंतिम यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों में उनके प्रयास से शासन से स्वीकृति हुए विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण भी किया, जिसमें टीना शेड, समाज हित के लिए सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल है, उनके एक वर्ष के इस कार्यकाल का सबसे बड़ा सफलतम अध्याय जनमन आवास कालोनी है, जो देश और प्रदेश में मॉडल के तौर पर उभरा है,जिसका सूबे के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी बीते दिनों नया रायपुर में आयोजित कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में खूब प्रशंसा किया था।
जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक ग्राम सांकरा के आश्रित ग्राम मसानडबरा में जनमन आवास कालोनी के निर्माण में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा का बड़ा योगदान है,जो छत्तीसगढ़ का पहला और और देश का दूसरा जनमन आवास कालोनी है,जिसके बनने से मसान डबरा निवासी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष संरक्षित पिछड़ी कमार जनजाति के लोगों के लिए ना सिर्फ आवास का सपना साकार हुआ,बल्कि उन्हें रहने के एक सशक्त और सुरक्षित आशियाना मिला,जिसे देखने अब तक कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि और कई राज्यों के अफसर यहां पहुंच चुके है,जो क्षेत्र के साथ जिले और प्रदेश के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं।
Live Cricket Info









