Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत भानुप्रतापपुर में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन, 270 बूथों के सदस्य हुए शामिल

कांकेर 30 मार्च 2026:- कांग्रेस पार्टी लगातार जिले और विधानसभा स्तर पर अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है। साथ ही, नए पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि पार्टी को नए दायित्वों के साथ और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इसी क्रम में आज विधानसभा स्तर पर एक बैठक आयोजित की गई।

संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज भानुप्रतापपुर के विधायक निवास में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सभी ब्लॉकों से कार्यकर्ता शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बैठक की शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर तथा राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र ठाकुर ने सभा को संबोधित किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

उद्बोधन की कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को हर गांव और हर बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी बूथ प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य करने के दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि यह कार्य पार्टी को सशक्त बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी बूथों में बैठक कर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसकी निगरानी के लिए वे स्वयं किसी भी बूथ का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी कभी भी बूथों का निरीक्षण कर सकते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठा से पालन करें।

यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। इस बैठक में विधानसभा क्षेत्र के 270 बूथों के मतदान केंद्रों से सदस्य शामिल हुए, जिनमें चारामा, भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल ब्लॉक के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी को अभी से सक्रिय होकर कार्य करना होगा। हर बूथ पर सक्रियता जरूरी है और प्रभारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि वे स्वयं सभी बूथों में जाकर बैठकों में शामिल होंगी और पदाधिकारियों से उनके कार्यों की जानकारी लेंगी। जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें सुधारने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं जिला महामंत्री तथा आदिवासी कांग्रेस के जिला प्रभारी ठाकुर राम कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें अभी से कार्य करना होगा। पिछले चुनावों में जहां कमी रह गई थी, उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने की अपील की।

इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं संगठन सृजन प्रभारी तथा पूर्व कुरूद विधायक लेखराम साहू ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी वक्ताओं के उद्बोधन की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्टी के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य पार्टी के नियमों और सिद्धांतों को विशेष रूप से नए पदाधिकारियों तक पहुंचाना है, ताकि वे अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से समझ सकें और उनका पालन कर सकें।

इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी बूथ चलो संगठन सृजन के प्रभारी,पूर्व कुरूद विधायक लेखराम साहू, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव, भानुप्रतापपुर ब्लॉक कांग्रेस के संगठन प्रभारी एवं जिला महामंत्री तथा आदिवासी कांग्रेस के जिला प्रभारी ठाकुर राम कश्यप, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव विजय ठाकुर,हेमंत ध्रुव जिला महामंत्री, प्रभारी महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, तारेंद्र भंडारी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सोमनाथ जैन उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, कृष्ण टेकाम उपाध्यक्ष,सुनील बबला पाढ़ी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,गीता सलाम महिला कांग्रेस, हीरवेंद्र साहू ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चारामा, धनेश नरेटी ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गुकोंदल, पंकज वाधवानी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.