CG — मनरेगा के नाम पर कांग्रेस का धरना—जनहित नहीं, केवल राजनीतिक नौटंकी ओमप्रकाश साहू

चारामा 31 जनवरी 2026:– मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा किया गया धरना-प्रदर्शन पूरी तरह से जनभावनाओं से खिलवाड़ और राजनीतिक नौटंकी के अलावा कुछ नहीं है। वर्षों तक सत्ता में रहते हुए मनरेगा को भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और बिचौलियों का अड्डा बनाने वाली कांग्रेस आज अचानक मजदूरों की हितैषी बनने का ढोंग कर रही है।
कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलती थी, फर्जी जॉब कार्ड और घोटाले आम बात थे। उस समय गरीबों की आवाज़ दबाई गई, लेकिन आज विपक्ष में बैठकर वही कांग्रेस दिखावटी धरना और बयानबाज़ी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है।
वर्तमान सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मनरेगा के तहत वास्तविक जरूरतमंदों को रोजगार मिले, समय पर भुगतान हो और भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगे—इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
कांग्रेस को धरना-प्रदर्शन करने से पहले यह बताना चाहिए कि—
अपने शासनकाल में मजदूरों को न्याय क्यों नहीं मिला?
मनरेगा में हुए घोटालों की जिम्मेदारी कौन लेगा?
आज जनता कांग्रेस की नौटंकी नहीं, बल्कि ईमानदार काम और जवाब चाहती है। जनता सब जानती है,और अब भ्रम में आने वाली नहीं है।
VBG RAM G : ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
ग्रामीण भारत के समग्र विकास, रोजगार सृजन एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई VBG RAM G – विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना ग्रामीण अंचलों में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार कर रही है।
इस महत्वाकांक्षी मिशन के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य गाँवों में उपलब्ध संसाधनों एवं पारंपरिक कौशल को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है।
VBG RAM G योजना के अंतर्गत कृषि आधारित गतिविधियों, पशुपालन, मत्स्य पालन, कुटीर एवं लघु उद्योगों, स्वयं सहायता समूहों तथा कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाले पलायन पर रोक लगेगी और गाँवों में ही सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध होंगे।
योजना में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी गई है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं, वहीं युवाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
VBG RAM G मिशन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखता है।
ग्रामीण भारत जब सशक्त होगा,तभी भारत सशक्त और विकसित बनेगा।
Live Cricket Info









