Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

रेत विवाद में पुतला दहन के बाद बढ़ा तनाव, जनजातीय गौरव समाज के आरोपों से मामला और गरमाया

रेत विवाद में पुतला दहन के बाद बढ़ा तनाव, जनजातीय गौरव समाज के आरोपों से मामला और गरमाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भानुप्रतापपुर, 19 अप्रैल 2026:—भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रेत से जुड़े विवाद को लेकर कुछ दिन पहले एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर का पुतला दहन किया गया था। इस घटना के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पहले जहां स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य का विरोध किया, वहीं अब जनजातीय गौरव समाज भी खुलकर सामने आ गया है।

समाज के प्रदेश अध्यक्ष एम डी ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार, प्रदर्शन के नाम पर प्रशासनिक अधिकारियों की छवि खराब करना पूरी तरह गलत है और इससे समाज में अशांति फैलती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारियों पर कई आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि सोपसिंह आंचला द्वारा पुजारी पारा डुवा में वन भूमि पर कब्जा कर पेड़ों की कटाई की गई है। वहीं सहदेव तुलावी पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही गई। इसके अलावा तुषार ठाकुर पर भी सरकारी भवन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।

जनजातीय गौरव समाज ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

फिलहाल इस मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे क्षेत्र का माहौल गरमाया हुआ है और विवाद और गहराता जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.