CG— पहले वीडियो कॉल, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी, युवती से 84 हजार रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार,

कांकेर 8 फरवरी 2026:– जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ठगी करने का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को भानुप्रतापपुर थाने में एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया। इसके बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 84 हजार रुपए की ठगी कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम और साइबर सेल को जांच में लगाया और टीम गठित कर छत्तीसगढ़ और राजस्थान पुलिस के आपसी समन्वय से आरोपी को अलवर राजस्थान से पकड़ा
आरोपी ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कांकेर पुलिस की अपील पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क न करें और अनजान नंबर से वीडियो कॉल न उठाएं। यदि ठगी हो जाए तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने के लिए कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर संपर्क किया जा सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Live Cricket Info









