CG :- दुर्घटनाओं का कहर जारी: तेज रफ्तार ट्रक पुल से टकराकर पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर,,

कांकेर 20 मार्च 2026:- कांकेर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 स्थित ग्राम मचान्दूर का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई और पलट गई।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक घटना रात के करीब 8 बजे की है जहां ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान चारामा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 के ग्राम मचान्दर के पास हुआ बताया जा रहा है अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक पुल से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई।
हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद ट्रक पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि ड्राइवर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info






