CG — उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जनवरी में नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार

कांकेर 3 फरवरी 2026:– जिले में अवैध नशे के खिलाफ कांकेर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देश पर चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत जनवरी 2026 में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।
इस अभियान का उद्देश्य नशे के कारण बढ़ रहे अपराधों पर रोक लगाना, युवाओं को नशे से दूर रखना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
अभियान के दौरान कांकेर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ 62 मामले दर्ज कर 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 610 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की गई।
इसी तरह गांजा तस्करी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 5 मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 5.128 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
कांकेर जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Live Cricket Info









