CG — नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,भेजा जेल

कांकेर 17 मार्च 2026:- कांकेर जिले के थाना सिकसोड क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने 15 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी शेरसिंग कोमरा उम्र 27 वर्ष, निवासी नेड़गांव थाना भानुप्रतापपुर, ने 12 फरवरी 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को जबरन अपने साथ ले जाकर आमाकोट जंगल के पास एक लाड़ी में रातभर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से वह लंबे समय तक किसी को जानकारी नहीं दे सकी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिकसोड के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
कांकेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 94791-55925 पर संपर्क करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
Live Cricket Info






