Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—भानुप्रतापपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, दो की मौत

कांकेर 8 फरवरी 2026:- भानुप्रतापपुर दल्लीराजहरा मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा साल्हे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लौह अयस्क लेकर जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद बाइक ट्रक में फंस गई। बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक सहित ट्रक में फंसा रहा, जबकि दूसरा युवक ट्रक के पिछले पहियों में फंस गया। ट्रक दोनों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों व शव को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.