Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार,भेजा जेल,,

 कांकेर 7 फरवरी 2026:- जिले के थाना कोरर पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से दुष्कर्म करने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी महेंद्र ध्रुव ने दिसंबर 2024 से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने यह अपराध किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। पहले थाना कांकेर में अपराध दर्ज किया गया।आरोपी युवक को उसके गांव मुंगवाल से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।

आरोपी महेंद्र कुमार ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुंगवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना अपराधी हेल्पलाइन नंबर 94791 55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.