Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों की साजिश नाकाम, मुरूलनापा जंगल से 03 आईईडी बरामद,

कांकेर 7 फरवरी 2026:- कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती इलाके के ग्राम मुरूलनापा के जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए 03 नग आईईडी बरामद किए गए हैं।

बताते चले कि पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान दिनांक 6 फरवरी को यह कार्रवाई की गई। बरामद विस्फोटकों में 02 प्रेशर कुकर आईईडी लगभग 5-5 किलोग्राम एवं 01 बीयर बोतल आईईडी शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही मौके पर BDS टीम को बुलाया गया, जिसने पूरी सतर्कता के साथ सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से संभावित बड़ी जनहानि और सुरक्षा बलों को होने वाले नुकसान को टाल दिया गया।

पुलिस ने मामले में थाना परतापुर में वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में निरंतर सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सल गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.