Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

ग्राम चावड़ी में 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा

कांकेर 8 फरवरी 2026:- कांकेर जिले के चारामा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चांदड़ी में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया है। यह धार्मिक आयोजन 7 फरवरी से 13 फरवरी तक ग्राम स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकालकर कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। कलश यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान जय शिव शंकर के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री 108 पं. सागरेश्वर प्रसाद तिवारी के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की दिव्य कथाओं का श्रवण कराया जाएगा। वहीं कथा पाठ का दायित्व ज्योतिषाचार्य पं. संगमेश्वर प्रसाद तिवारी द्वारा निभाया जा रहा है।

सात दिवसीय इस आयोजन में शिवलिंग की उत्पत्ति, सती चरित्र, माता पार्वती की तपस्या, शिव-पार्वती विवाह, नटराज तांडव, समुद्र मंथन, भस्मासुर वध सहित 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन को लेकर ग्राम चांवड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। शिव मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। आयोजक समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पेयजल एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई है।

यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों एवं महिला समूह ग्राम चांदड़ी के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिव महापुराण कथा का श्रवण कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.