Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—कांकेर नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, भारी मात्रा में हथियार और IED मिले,

कांकेर, 14 फरवरी 2026:-जिला पुलिस कांकेर को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके के ग्राम बीनागुंडा के पास सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने 13 फरवरी को की। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल कुमार राखेचा, बीएसएफ डीआईजी सेक्टर कन्हारगांव ओमप्रकाश और 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के सेनानी राघवेन्द्र सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की, जिनमें शामिल हैं –

2 बीजीएल लॉन्चर,2 बारह बोर बंदूक,1 एयरगन,3 डायरेक्शनल आईईडी लगभग 5 किलो का 1 टिफिन आईईडी,30 बीजीएल बम,26 नग 12 बोर राउंड,लगभग 2 किलो बारूद,मल्टीमीटर, बिजली वायर, स्प्लिंटर, फटाखे के पैकेट और अन्य नक्सली सामग्री। 

पुलिस के अनुसार, समय रहते इस डंप को बरामद कर लिया गया, जिससे एक बड़ी नक्सली घटना टल गई। लगातार चल रहे अभियान से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.