CG — चारामा पुलिस की कार्रवाई: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कांकेर 9 अप्रैल 2026:- थाना चारामा पुलिस ने आईटी एक्ट के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए महिला और उसकी बहन को बदनाम करने की कोशिश कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना चारामा में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके बहनोई मुकेश ठाकुर ने अलग-अलग मोबाइल नंबर से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक और अश्लील फोटो व मैसेज वायरल किए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में साइबर सेल और थाना चारामा की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू की और 9 अप्रैल 2026 को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मुकेश ठाकुर (30 वर्ष), निवासी धनगांव थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से दोस्ती करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479155925 भी जारी किया गया है, जहां शिकायत गोपनीय रखी जाती है।
Live Cricket Info






