CG : NEWS – फटाखे को लेकर व्यापारी परेशान,मुख्य चौक में आतिशबाजी के दौरान कपड़े दुकान तक पहुंचा चिंगारी,अब व्यापारियों ने SDM से की ये मांग…

कांकेर/भानुप्रतापपुर।10 फरवरी 2025। भानुप्रतापपुर नगर के मुख्य चौक में उस वक्त अफरा तफरी मच गई,जब यहां स्थित एक व्यापारी के कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने जैसे स्थिती निर्मित हो गई, हालांकि आग की लपटे ज्यादा तेज होती उससे पहले मौके पर मौजूद लोगों ने हालात को किसी तरह नियंत्रित किया जिससे बड़ी घटना होने से टल गई, बताया जा रहा है कि यहां बीते दिनों पटाखा फोड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया,फोड़े जा रहे पटाखों में से कुछ पटाखे सीधे एक कपड़े की दुकान के अंदर जाकर फूट गए,जिससे दुकान में आग लगने की स्थिति बन गई,गनीमत रहा कि समय रहते बड़ा नुकसान होने से बच गया।
जानकारी के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं हो चुकी है, जब मुख्य चौक में पटाखा फोड़ने या आतिशबाजी के दौरान आसपास मौजूद कपड़े दुकानों तक चिंगारी पहुंचती है,जिससे आग लगने की आशंका बनी रहती है…लिहाजा व्यापारियों में किसी अनहोनी को लेकर डर बना रहता है, स्थानीय कपड़ा व्यापारी हरीश शर्मा ने बताया कि इस घटना से उनकी दुकान में आग लगते-लगते बची,उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि आग लग जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर मुख्य चौक में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो,स्थानीय संघ ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाई जाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए,अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को लेकर क्या कदम उठाता है।

Live Cricket Info









