Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, तीन घायल, एक की हालत गंभीर; चालक फरार

बालोद, 5 जनवरी 2026। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर कुसुमकसा गार्डरपुल मोड़ के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार ट्रक से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


सूचना पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.