CG — लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत,देखे पूरी खबर

रायपुर 5 फरवरी 2026:- रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में एक रेलवे कर्मी लाला राम बंजारे उम्र 55 वर्ष और दूसरा ठेका कर्मी मोहन लाल साहू उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info









