CG – बोलेरो की टक्कर से मां,बेटी की मौत, एक की हालत गम्भीर…जिस घर में गूंजने वाली थी शहनाई,उस घर से उठी अर्थी,इस एक घटना से बिखर गया पूरा परिवार, शोक में डूबा पूरा इलाका…

कांकेर,20 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले से बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है,बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार बोलरो ने एक ही परिवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी,इस घटना में मां और बेटी की मौके पर मौत होने की खबर है,जबकि एक की हालत की गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक दिल को झकझोर देने वाली ये घटना नरहरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है,जहां नरहरपुर मार्ग में पैदल जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों को बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया,इस भीषण सड़क दुर्घटना में मां और बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक की हालात नाजुक बताई जा रही है,जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रारंभिक उपचार के उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया, इस घटना के बारे जिस किसी ने सुना या देखा उसकी आंखे भर आई,बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके पर फरार हो गया,इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शूरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार के घर में कुछ दिनों बाद शादी होने वाली थी,लिहाजा परिजन विवाह के तैयारी में जुटे हुए थे, खरीददारी कर रहे थे,लेकिन उससे पहले दर्दनाक हादसे में हुए दो लोगों की मौत ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी, जो घर शादी के जश्न को लेकर गुलजार था, उस घर में सन्नाटा पसर गया और पल भर में पूरा परिवार टूटकर बिखर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलरो वाहन काफी तेज़ रफ़्तार में थी,इस दौरान चालक ने नरहरपुर मार्ग में नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पैदल चल रहे तीन लोगों को पीछे से रौदंकर फरार हो गया,इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है, इस मार्ग में वाहनों के तेज रफ़्तार के कारण आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटना और यातायात के बढ़ते दबाव को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से गति अवरोधक और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है,जिससे होने वाली दुर्घटना में कमी आ सके।
Live Cricket Info






