Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—चरित्र शंका में पति का हैवानियत भरा कृत्य, पत्नी को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर/चारामा 28 जनवरी 2026 चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी से की मारपीट महिला गंभीर रूप से घायल  आरोपी पति को चारामा पुलिस ने किया  गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 27 जनवरी 2026 को प्रार्थी महेन्द्र यादव, निवासी कण्डेल, थाना चारामा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी बहन सुमन यादव का विवाह लगभग 7 वर्ष पूर्व ग्राम मोखा निवासी प्रेमलाल यादव से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों बाद से ही आरोपी प्रेमलाल यादव छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, विवाद एवं मारपीट करने लगा था। इसी कारण दोनों अपनी छोटी बच्ची के साथ ग्राम चारामा के वार्ड क्रमांक 06, दुर्गा मंदिर के पास किराये के मकान में रह रहे थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

26 जनवरी की रात लगभग 7:30 बजे आरोपी प्रेमलाल यादव ने पत्नी सुमन यादव के चरित्र पर संदेह करते हुए हत्या की नीयत से घर के अंदर चौखट एवं जमीन पर पटक-पटक कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमलाल यादव को  बालोद जिला  हाल निवासी वार्ड क्रमांक 06 चारामा को गिरफ्तार किया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.