Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG:- ग्राम पंचायत नारागांव पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, पंचायत ने दी स्पष्ट सफाई

बालोद, 05 फरवरी 2026:- बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नारागांव पर लगाए जा रहे वित्तीय अनियमितता के आरोपों को पंचायत प्रशासन ने सिरे से खारिज किया है। पंचायत पदाधिकारियों का कहना है कि आरोप पूर्णतः बेबुनियाद एवं भ्रामक हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नारागांव में विधायक निधि अंतर्गत रंगमंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रस्तावित है। पंचायत द्वारा नियमानुसार सूचना बोर्ड लगाया गया है, जिसमें कार्य प्रारंभ की तिथि अंकित है, जबकि कार्य पूर्ण होने की तिथि एवं व्यय विवरण कार्य पूर्णता के पश्चात अंकित किया जाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
इन्हें भी पढ़े 😊

इसके बावजूद यह आरोप लगाया जा रहा है कि स्वीकृत राशि को पूर्ण रूप से आहरित कर लिया गया है, जो तथ्यहीन है। पंचायत द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्माण कार्य मटेरियल वर्क आधारित है, जिसके लिए छड़, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्रियों की खरीदी हेतु प्रथम किस्त के रूप में 2.50 लाख रुपये की निकासी की गई है।

पंचायत प्रशासन ने बताया कि रंगमंच निर्माण कार्य को पूर्ण करने की समय-सीमा वर्ष 2026 तक निर्धारित है, जिसके भीतर कार्य पूर्ण करना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है।

इस संबंध में ग्राम पंचायत की सरपंच मंजुला सिंग्रामें ने स्पष्ट किया कि स्वीकृत राशि का उपयोग नियमानुसार निर्माण सामग्री की खरीदी में किया गया है तथा शेष कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं की गई है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.