Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG —ग्राम माकड़ी में अज्ञात शव मिलने मचा हड़कंप,, शरीर पर जलने के निशान,जांच में जुटी पुलिस

कांकेर 25 मार्च 2026: कांकेर जिले के ग्राम माकड़ी में अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे से लगे ग्राम माकड़ी में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। गांव के किसानों ने सबसे पहले शव को देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि शव लगभग 4-5 दिन पुराना है, जिसके कारण शरीर के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, क्योंकि शव के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर जलने के निशान पाए गए हैं।

फिलहाल एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही एसएफएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.