Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG— चारामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा खिलाने वाला खाईवाल गिरफ्तार

कांकेर/चारामा 3 फरवरी 2026:-चारामा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाने वाले एक खाईवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, नकद रकम और हजारों रुपये की सट्टा-पट्टी जब्त की गई है।

बताते चले कि पुलिस को 27 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चारामा के वार्ड क्रमांक 04 शीतलापारा में एक व्यक्ति पान ठेले के पास अंकों पर पैसे का दांव लगाकर सट्टा लिख रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परमेश्वर यादव को पकड़कर उसके पास से सट्टा लिखी पर्ची, डॉट पेन और 2330 रुपये नकद जब्त किए गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूछताछ के दौरान परमेश्वर यादव ने बताया कि वह यह सट्टा नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी, निवासी बंगलापारा चारामा के कहने पर लिख रहा था। इसके बाद पुलिस ने 3 फरवरी को कार्रवाई करते हुए नरू सेठ उर्फ नरेश बच्छाणी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल, नकदी रकम और हजारों रुपये की सट्टा-पट्टी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.