Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG —स्टेट हाईवे पर टला बड़ा हादसा, महालक्ष्मी ट्रेवल्स बस के पीछे के दोनों टायर फटे, बाल बाल बचे यात्री,,

कांकेर/चारामा 30 जनवरी 2026:- चारामा के समीप स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ग्राम सिरसिदा के पास महालक्ष्मी ट्रेवल्स की यात्री बस के पीछे के दोनों टायर अचानक फट गए। घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे कुछ पल के लिए अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।

टायर फटने जैसी गंभीर स्थिति के बावजूद बस चालक ने सूझबूझ और अनुभव का परिचय देते हुए वाहन पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा। चालक की सतर्कता के कारण बस अनियंत्रित होकर पलटने या किसी अन्य वाहन से टकराने से बच गई। इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि यह यात्री बस अंतागढ़ से रायपुर की ओर जा रही थी। सुबह के समय अचानक हुई इस घटना से यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, हालांकि चालक द्वारा बस को सुरक्षित रूप से सड़क किनारे रोकने के बाद सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.