Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों का बड़ा डम्प मिला, 2 रायफल, लैपटॉप, टेबलेट समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

कांकेर 12 जुलाई 2026:—  उत्तर बस्तर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमा पर स्थित ग्राम आलपरस और गुमचुर के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों के एक डम्प से हथियार और बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री बरामद की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान जवानों ने छिपाकर रखे गए नक्सली डम्प का पता लगाया। तलाशी लेने पर वहां से दो .303 रायफल, 32 कारतूस, एक लैपटॉप, एक टेबलेट, तीन वायरलेस बैटरी, एक रेडियो, दो नक्सली वर्दी, पांच पोच, दो चार्जर, एक बैटरी, नक्सली साहित्य तथा अन्य सामग्री बरामद की गई।

यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी तथा 40वीं वाहिनी बीएसएफ के अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

संयुक्त अभियान का नेतृत्व बीएसएफ, डीआरजी और कोयलीबेड़ा थाना पुलिस के अधिकारियों ने किया। पुलिस का कहना है कि नक्सल प्रभावित सीमावर्ती इलाकों में संयुक्त सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.