Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — एनडीपीएस आरोपी के अभिरक्षा से फरार होने पर एसपी धमतरी का बड़ा एक्शन, 04 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी तत्काल निलंबित,,

कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसपी धमतरी  सूरज सिंह परिहार की सख्त कार्यवाही

धमतरी, 11 जून 2026:— एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने पर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार थाना सिहावा में दर्ज अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को चिकित्सीय परीक्षण के लिए थाना सिहावा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी ले जाया जा रहा था। आरोपियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सहायक उपनिरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम तथा महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू को सौंपी गई थी।

चिकित्सीय परीक्षण के दौरान आरोपी पलाश गजभिए उम्र 32 वर्ष, निवासी कचूरवाही, थाना आरोली, तहसील रामटेक, जिला नागपुर महाराष्ट्र, पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत एक और अपराध दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच कराई। जांच में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आरोपी की सुरक्षा और निगरानी में घोर लापरवाही तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई।

इसके बाद एसपी ने सहायक उपनिरीक्षक सोनचंद डहरिया, आरक्षक अजय नेताम, डीएसएफ आरक्षक हिमेश नेताम और महिला आरक्षक डिगेश्वरी साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान सभी का मुख्यालय रक्षित केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है।

वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.