CG — केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 115 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


कोंडागांव 22 अप्रैल 2026:—केशकाल में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से रायपुर की ओर एक कार में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने केशकाल थाना के सामने चेकिंग लगाई।
कुछ देर बाद संदिग्ध महिंद्रा XUV500 कार (RJ 14 UF 2337) को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार नहीं रुकी। इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहन को रोका।
कार में सवार दो लोगों को पकड़ा गया, जिनकी पहचान राजस्थान के रहने वाले सूरज सिंह राठौड़ और पंकज पूरी गोस्वामी के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 53 पैकेट में भरा हुआ कुल 115.214 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 11.52 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही कार भी जब्त कर ली गई है।कुल जब्त सामग्री गांजा और कार की कीमत करीब 29.52 लाख रुपये है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Live Cricket Info







