Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG—साइबर सुरक्षा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. कैलाश साहू को ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मान

कांकेर 29 जानवरी 2026:- छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर जिले से संबंध रखने वाले समाजसेवी और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कैलाश साहू को उनके उल्लेखनीय कार्यों और समाज में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जयपुर, राजस्थान में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

डॉ. कैलाश साहू JKS ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं JKS Marketing Cyber of Technology Pvt. Ltd. के संस्थापक और सीईओ हैं। वे एक अनुभवी साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट के रूप में देशभर में अपनी पहचान रखते हैं। तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के साथ-साथ वे समाज को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डॉ. साहू YSS India के सक्रिय सदस्य हैं और इससे पूर्व भी उन्हें 15 अगस्त 2025 को साइबर सुरक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार – 2025’ से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सुरक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण जैसे विषयों पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

डॉ. कैलाश साहू का मानना है कि,

“डिजिटल भारत तभी सुरक्षित रहेगा जब हर नागरिक साइबर रूप से जागरूक होगा।”

इसी सोच के साथ वे देशभर में साइबर सुरक्षा को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

जयपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देशभर से शिक्षाविद, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और युवा उद्यमी शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, इस पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तित्वों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

यह उपलब्धि न केवल डॉ. कैलाश साहू की व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य और कांकेर जिले के लिए भी गर्व का विषय है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.