CG— शादी की खुशियां मातम में बदलीं: चौथिया कार्यक्रम में चाकूबाजी, युवक की हत्या, चार घायल

धमतरी 22 फरवरी 2026:– जिले के मगरलोड क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शादी के बाद आयोजित चौथिया कार्यक्रम में गरियाबंद जिले के माल गांव से लड़की पक्ष के लोग और बैंड बाजा दल शामिल होने पहुंचे थे।
नाच-गाने के दौरान किसी बात को लेकर एक युवक और बैंड बाजा वाले के बीच धक्का-मुक्की हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बैंड बाजा दल के एक सदस्य ने लड़की पक्ष के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना में कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। मृत युवक के शव को मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
Live Cricket Info









