Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

77वें गणतंत्र दिवस पर कांकेर पुलिस की अपील: शांति, सुरक्षा और सतर्कता में दें सहयोग

कांकेर 25 जनवरी 2026। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पुलिस प्रशासन उत्तर बस्तर कांकेर ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रीय पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से मनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांकेर पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि वे एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएं तथा समाज में होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, अपराध या संदिग्ध हरकत की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

“समाज की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ जिला पुलिस द्वारा एक विशेष व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया गया है, जिस पर आम नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना साझा कर सकते हैं।

सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध

26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले सभी शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं समारोह स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नागरिकों के लिए आवश्यक निर्देश

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत जिला कंट्रोल रूम नंबर 94791-94199 पर दें। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहें और बिना पुष्टि किसी भी जानकारी को साझा न करें। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील भी की गई है।

जिला पुलिस प्रशासन को विश्वास है कि जनसहयोग और सहभागिता से कांकेर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, शांति और पूर्ण राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया जाएगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

सूर्या नेवेंद्र

बस्तर एक्सप्रेस न्यूज़ एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो बस्तर, कांकेर और छत्तीसगढ़ से जुड़ी राजनीति, समाज, अपराध, जनहित और स्थानीय मुद्दों की खबरें ईमानदारी और सरल भाषा में प्रस्तुत करता है। हमारा लक्ष्य सच को तेज़ और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाना है।

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.