CG — सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना पड़ा भारी, कांकेर पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए की नगदी और ताश जब्त


कांकेर 10 जुलाई 2026:— कांकेर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 3,900 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने में इस्तेमाल किया जा रहा पुराना अखबार जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग निकले, जबकि चार लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 3,900 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पुराना अखबार बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सरजू यादव, विनोद कुमार साहू , रवि सारथी और शिवा सारथी शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Live Cricket Info







