Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×
Telegram Join our Telegram Channel for Daily news Updates! Join Now ×

CG — महिला सुरक्षा को लेकर कांकेर पुलिस की बड़ी पहल, “महिला रक्षा टीम” का शुभारंभ

कांकेर 1 फरवरी 2026:- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस द्वारा “महिला रक्षा टीम” का शुभारंभ किया गया। यह पहल 1 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में शुरू की गई।

महिला रक्षा टीम का उद्देश्य महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और जिले में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना है। टीम द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावास सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से ऑनलाइन तथा SHe-बॉक्स के जरिए ऑफलाइन शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसके अलावा मेला, मड़ई और साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर ग्रामीण एवं शहरी महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा, गुड टच–बैड टच, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

कांकेर डी एस पी विंकेश्वरी पिन्दे ने बताया कि इसका मुख्य उदेश्य महिलाओं के सुरक्षा के लिए है और इससे अपराधों में नियंत्रण होगा। 

किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, छेड़छाड़, हिंसा या अपराध की स्थिति में सहायता के लिए कांकेर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94791-55925 जारी किया गया है, जिस पर प्राप्त सूचना और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

इन्हें भी पढ़े 😊

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.